गणेश चतुर्थी के मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने घरों में बप्पा का स्वागत किया तो कुछ बप्पा के दर्शन के लिए मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पहुंचे। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल भी लालबाग का राजा के दर्शन के लिए पहुंचे जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे विक्की कौशल वहां भीड़ से घिरे हुए थे. बुधवार देर रात एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें एक्टर लालबाग का राजा पहुंचते ही भीड़ में फंसते नजर आ रहे हैं.
वीडियो में विक्की को लोगों से घिरा हुआ देखा जा सकता है. उनके आसपास मौजूद पुलिसकर्मी उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन एक्टर को देखकर भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि विक्की को भीड़ से बाहर निकालना उनके लिए भारी पड़ गया. हालांकि, वायरल वीडियो में विक्की को शांत रहकर फैन्स से बातचीत करते हुए भी देखा जा सकता है.
बता दें कि विक्की कौशल से पहले वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ लालबाग के राजा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. इसके अलावा कार्तिक आर्यन भी पहुंचे. इसके अलावा पर्ल वी पुरी, दिव्या खोसला कुमार समेत कई अन्य सितारे भी लालबाग का राजा के दर्शन के लिए पहुंचे, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
Trending
- Suit For Office: ઓફિસ માટે ઉનાળાની ઋતુમાં ટ્રાય કરો આ સલવાર-સુટ્સ, રહેશો કમ્ફર્ટેબલ
- Mushroom Recipes: મશરૂમથી બનેલી આ 5 વાનગીઓ ટ્રાય કરો, તમારા ખાવાના સ્વાદમાં કરશે વધારો
- Iran President Death: ઈરાનના રાષ્ટ્રપતિ ઈબ્રાહિમ રાયસીનું થયું અવસાન, હેલિકોપ્ટર ક્રેશનો વીડિયો આવ્યો સામે
- Weather Update: પહાડી વિસ્તારોમાં પણ ગરમીનો કહેર, IMDએ આપ્યું હીટવેવ એલર્ટ
- Homemade Face Serum : આ હોમમેઇડ ફેસ સીરમથી તમને મળશે ગ્લોઇંગ સ્કિન, જાણો તેને કઈ રીતે બનાવશો
- Gujarat News: ચોરોએ વૃદ્ધ મહિલાની આ રીતે કરી હત્યા, જાણો સમગ્ર મામલો
- Ginger Tea Side Effects: માત્ર ફાયદાકારક જ નથી આદુની ચા, સ્વાસ્થ્ય માટે બની શકે છે હાનિકારક
- Share Market Holiday: આજે શેરોમાં ખરીદ-વેચાણ રહેશે બંધ, જાણો શા માટે બંધ છે શેરબજાર